![]() |
| Indian Army |
हमारे देश में बेरोजगारी एक वास्तविकता है ऐसे में भारतीय सेना अधिकारियों और सैनिकों दोनों के पदों पर युवाओं के लिए तीन साल की "इंटर्नशिप" प्रस्तावित कर रही है. यानी भारतीय सेना (Indian Army) तीन साल के लिए ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ (Tour of Duty) के तहत आम नागरिक भारतीय सेना में शामिल हो सकते हैं.
इस प्रस्ताव में उन युवाओं को तीन साल तक सेना की सेवा करने का मौका दिया जाएगा जो इसका शौक रखते हैं. ऐसे युवा अपनी इच्छा से सेना में शामिल हो सकते हैं.
भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया, इस प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है जिसके तहत आम नागरिकों को राष्ट्र की सेवा करने के लिए तीन साल की ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ (Tour of Duty) की अनुमति दी जाएगी. यदि ये प्रस्ताव लागू होता है तो सेना में सबसे छोटा कार्यकाल होगा. बता दें, वर्तमान में सबसे छोटा कार्यकाल है वह शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 10 साल का है.
प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव देश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को अपनी ओर आकर्षित करने के भारतीय सेना के प्रयासों का हिस्सा है.
वर्तमान में, जो सबसे छोटा कार्यकाल है, वह शॉर्ट सर्विस कमीशन (Short Service Commission) के तहत 10 साल का है. बता दें, आर्मी में दो तरह के कमीशन होते हैं परमानेंट और शॉर्ट कमीशन. अभी भारतीय सेना ने विस्तार से जानकारी नहीं दी है कि इसमें सेलेक्शन कैसे होगा. लेकिन बताया जा रहा है 100 भर्ती ऑफिसर के लिए और 1000 भर्ती जवान के लिए निकाली जाएगी.
आमतौर पर भारतीय सेना में शामिल होने वाले ऑफिसर्स और जवानों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन सुविधा मिलती है, लेकिन जो युवा तीन साल सेवा देंगे उन्हें सेवा खत्म होने के बाद किसी भी प्रकार की पेंशन या अन्य सुविधाएं नहीं दी जाएगी.



ConversionConversion EmoticonEmoticon