Lockdown in Delhi AGAIN! दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने भी मोर्चा खोल लिया है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर केंद्र और दिल्ली सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली में सभी बाजार एक साथ बंद हों। चुने हुए बाजार बंद करने या लॉकडाउन लगाने से इसका विपरीत असर होगा। चुनिंदा बाजारों में लॉकडाउन न लगाएं। ऐसे में लोग एक बाजार से दूसरे बाजार में चले जाएंगे, इसलिए इसका कोई लाभ नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा खराब निर्णय हो ही नहीं सकता। मंगलवार को आयोजित डिजिटल पत्रकार वार्ता में माकन ने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कहते हैं कि दिल्ली कोरोना का चरम देख चुकी है, जबकि यह सरासर गलत है। इसका चरम आना अभी शेष है। सरकार लोगों को भ्रमित न करें। माकन ने सुझाव दिया कि सभी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम होना चाहिए। मेट्रो चले तो पूरी तरह चले या बिल्कुल नहीं चले। कुछ घंटे मेट्रो चलने से नुकसान होगा कि ज्यादा लोग मेट्रो में यात्रा करेंगे। आम आदमी पार्टी सरकार विपक्ष से भी सलाह ले।
अजय माकन ने कहा कि देश में रोजाना जिन पांच लोगों की कोविड से मृत्यु हो रही है उनमें से एक व्यक्ति दिल्ली का है। इटली, यूके, फ्रांस और ब्राजील से भी ज्यादा कोरोना संक्रमण दर दिल्ली में है। केंद्रीय गृह मंत्री व दिल्ली के मुख्यमंत्री इस स्थिति के लिए बराबर के जिम्मेदार हैं। माकन ने कहा कि डॉ. वीके पॉल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में पंद्रह हजार केस प्रतिदिन होने वाले हैं। यानि 780 केस प्रति मिलियन प्रतिदिन पहुंचने वाले हैं।
delhi lockdown
delhi lockdown latest news
delhi lockdown latest news hindi
delhi lockdown again
delhi lockdown again date
delhi lockdown kejriwal what says


ConversionConversion EmoticonEmoticon