लोकप्रिय पोस्ट

एलोपैथी और आयुर्वेद पर क्यों शुरू हुई लड़ाई ? रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने खोला राज़

 बाबा रामदेव के डॉक्टर्स पर दिए बयान के बाद योग गुरू और डॉक्टरों के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि वह रामदेव के खिलाफ केस करेंगे और बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का केस चलाने की मांग की.






इस बीच, सियासी गलियारे से लेकर सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस बीच रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि लड़ने का वक्त कभी भी सही नहीं होता है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच डॉक्टर काम कर रहे हैं यह प्रशंसनीय है.




रामदेव पर क्यों हुआ विवाद?


उन्होंने कहा कि यह विवाद पतंजलि ने शुरू नहीं किया है. बालकृष्ण ने कहा कि दरअसल ये विवाद इसलिए पैदा हुआ क्योंकि अभी तक कोरोना को लेकर एलोपैथी में अलग-अलग प्रयोग किए जा रहे हैं. इस बीच हम स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल को पूरा कर इस पर एक दवा लेकर आए, जिसके बाद उन्हें लगा कि अभी तक एलोपैथी में भी दवा नहीं आई तो आयुर्वेद में कैसे आ सकती है. इसके बाद, आईएमए ने इसे जबरन नकारा, जिसके परिणाम यह विवाद के रूप में आया.

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट