लोकप्रिय पोस्ट

फिर एक मोब लिंचिंग| हिन्दू या मुस्लिम.... भारत किसका है? दिन भर सुन सुन कर दिल भर आया

आज मेरे ख्याल से मै पहली बार इस टॉपिक पर कुछ कहने जा रही हूँ.. इससे पहले कभी इसलिए नहीं बोला क्यूंकि मै हिन्दू मुस्लिम नहीं करना चाहती थी.. इस फालतू के पछड़े में नहीं पड़ना चाहती थी| लेकिन आज मेरा खून खौल रहा है पता है क्यों... किसी हिन्दू या मुस्लिम की वजह से नहीं।।। उन लोगों के वजह से जो ना हिन्दू हैं न मुस्लिम... सिर्फ और सिर्फ "जाहिल" हैं| और खुद को हिंदुस्तानी कहते हैं| मैंने किसी से पुछा की तुम पहले हिन्दू या मुस्लिम हो या फिर पहले इंसान हो तो उसने "धर्म" को पहला रखा| अरे वही "सो कॉल्ड" धर्म जिसने हज़ारों लोगों की जान ले ली और अभी बहुतों जाहिलों की बुद्धि में घुसी हुई है| इन लोगों की जाहिलियत का अंदाज़ा सिर्फ इसी से लगाया जा सकता है की ये लोग इंसान होने से ज्यादा अपने धर्म का होना पसंद करते हैं लेकिन शायद इन लोगों ने कभी धर्म ठीक से समझा ही नहीं| अगर सच में ये लोग कट्टर होते तो हिन्दू मुस्लिम के नाम पर एक दूसरे को इस देश से बाहर भागने या मरने मारने की बात ना करते बल्कि एक साथ रहने की बात करते| एक दूसरे को ज्यादा प्यार करने की बात करते|
कभी कभी सोचती हूँ की कौन हैं ये लोग जिनको अपने ही देश में डर लगता है और कौन हैं वो लोग जो उन्हें भागने के बारे में बोलते रहते हैं| और कौन हैं वो जो कहते हैं ये देश सिर्फ और सिर्फ हमारा है| मै पूछना चाहती हूँ उन लोगों से जो कहते हैं ये देश सिर्फ उनका है.. किसने दिया उन्हें ये हक़.. भारत माता ने?? लेकिन भारत में तो बहुत सारे धर्म हैं और वो सब के सब साथ रहते हैं एक दूसरे को भाई भाई मानकर।।।
अरे भाई जब nrc को लेकर दिल्ली जलाई गयी थी तब भी मुझे दुःख हुआ था और जब उन साधुओं की निर्मम हत्या हुई तब भी दुःख हो रहा है लेकिन सच बताऊ तो दुःख आम लोगों को ही होता है जो सिर्फ इंसान होते हैं और ऐसे दुःख की घडी में भी ऐसे जाहिल लोग सामने निकल कर अपनी पॉलिटिक्स खेलने आ जाते हैं
सो कॉल्ड न्यूज़ चैनल्स 
Nation Wants To Know.. भारत पूछता है की क्यों इतनी आग लगायी जा रही है.. दिल्ली में ncr की आग फिर साधुओं की हत्या और हिन्दू मुस्लिम कर के न जाने कितने आम लोगों की जान लोगे| तब भी शायद आप जैसे कट्टर लोगों का पेट नहीं भरेगा।। क्यों क्यूंकि भारत माता के घर में इंसान थोड़ी रह सकते हैं यहाँ तो बस हिन्दू मुस्लिम की जगह है न.. actually ऐसा ही रहा ना तो देखना ना तो फिर हिन्दू बचेगा और न मुस्लिम| फिर रह जाना खाली हाथ मलते| क्यूंकि जो लोग हिन्दू मुस्लिम करते हैं उनका तो कुछ बिगड़ने नहीं वाला।। वो तो आग लगाकर निकल लेंगे अपने घरों में शांति से चुप कर बैठ जायेंगे।। लेकिन बर्बादी हम जैसे इंसानों की होगी जो हिन्दू या मुस्लिम होने से पहले इंसान हैं|
Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट